दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए, भोग की थाली का खास महत्व है। माना जाता है, सही और पवित्र भोग सामग्री से की गई आराधना से माता की कृपा सदैव बनी रहती है।
तो आइए जानते हैं, दिवाली की पूजा में
किन चीजों को भोग में जरूर शामिल
करना चाहिए:
1. खीर
दूध, चावल और चीनी या गुड़ से बनी खीर को दिवाली के दिन खास तौर पर मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि खीर का भोग लगाने से घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है।
2. लड्डू
लड्डू को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। बेसन या बूंदी के लड्डू, मां लक्ष्मी को चढ़ाने से पारिवारिक सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम बना रहता है।
3. सूजी का हलवा
सूजी, देसी घी और चीनी या गुड़ से बना हलवा, मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसे भोग में शामिल करने से, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
4. ताजे फल
केला, सेब, अनार जैसे मौसमी फल, न केवल अच्छी सेहत, बल्कि पूजा में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने का भी माध्यम हैं। मान्यता है, मां लक्ष्मी को फल अर्पित करने से जीवन में संतुलन आता है।
5. मेवे
बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता जैसे मेवे, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के प्रतीक समझे जाते हैं। मां लक्ष्मी को मेवे चढ़ाने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।
6. नारियल
नारियल को शुद्धता और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी को अर्पित करने से न केवल आध्यात्मिक उन्नति मिलती है, बल्कि भौतिक सुख-साधनों में भी
बढ़ोतरी होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें