शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4
समय आपके पक्ष में है। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की बेहतरीन संभावना है। ससुराल पक्ष के साथ कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही हैं।
शुभ रंग- आरेंज, शुभ अंक- 7
कारोबार में सफलता दायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करें।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4
आज प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी योग्यता और मेहनत से आप कई समस्याओं का हल निकाल लेंगे।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1
कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपसी संबंधों में खुशहाली आएगी। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। आपके सहकर्मी ही आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7
आर्थिक मामलों में निवेश आदि करने के लिए दिन अति उत्तम है। नौकरी में आपको कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है। पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2
किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं। गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। घर का वातावरण अनुशासित रहेगा।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5
व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कहीं डिनर आदि पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मन में चल रहे सवालों के जवाब खुद ही तलाशने होंगे।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3
प्रॉपर्टी संबंधी कोई समस्या हल होगी। किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी। लव अफेयर्स के मामले में लकी रहेंगे। गुस्से और आवेश जेसे स्वभाव की वजह से नुकसान भुगतना पड़ सकता है।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5
मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत होगा। किसी के भी साथ पैसे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। आपसी सामंजस्य से दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7
कोई सुखद समाचार मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। व्यवसाय में आपको कुछ लाभदायक अनुबंध हासिल होंगे। ज्यादा मेहनत के चलते थकान व सिरदर्द रह सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें